फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chances of developing a search tourism center on the hill of Dhosi

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव ने किया ढोसी के पहाड़ का निरीक्षण

Wed, 18 Aug 2021 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chances of developing a search tourism center on the hill of Dhosi
नारनौल। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव बीएम सिन्हा ने ढोसी की पहाड़ी का निरीक्षण कर पर्यटन केंद्र विकसित करने की संभावनाएं तलाशीं। वह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दौरे के सिलसिले में नारनौल आए थे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सिन्हा विभागीय अधिकारियों, पूर्व जिला भाजपा प्रधान शिव कुमार मेहता, गांव के सरपंच और नौजवानों के साथ पहाड़ी की चोटी पर गए। अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। वह अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपेंगे। जिसके बाद इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीएम ने खुद पहाड़ी की चोटी पर जाकर पर्यटन केंद्र की संभावनाएं तलाशने का फैसला किया था। लेकिन खराब मौसम के चलते उनका चॉपर नहीं जा सका था। सीएम ने घो षणा की थी कि यह ऋषि च्यवन की पावन धरती है, इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव ने बताया कि विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ढोसी पर्यटन स्थल का विकास इस स्थल से जुड़ी ऐतिहासिक, अध्यात्मिक, आयुर्वेदिक एवं अन्य विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed