फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Challans should be deducted for vehicles driving in the wrong side: DC

गलत साइड में वाहन चलाने वाले वाहनों के काटे जाएं चालान : डीसी

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Challans should be deducted for vehicles driving in the wrong side: DC
वाहन चालक वाहन सड़क सुरक्षा नियम के तहत चलाएं ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सकें। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहनों के चालान काटे जाएं। यह निर्देश डीसी श्याम लाल पूनिया ने लघु सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में जाकर एक-एक स्कूल व कॉलेज की बसों की जांच करें कि बस में कैमरे लगे हुए हैं या नहीं। जिस भी बस में कैमरा नहीं लगा हुआ उस स्कूल व कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। प्रत्येक बस में फर्स्ट एड बॉक्स होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए अधिकारी लगातार कार्य करें तथा स्कूल बसों की चेकिंग की रिपोर्ट भी भेजी जाए। स्कूल संचालकों से चालकों का प्रमाण पत्र लें कि चालक के लिए ट्रेनिंग की है या नहीं तथा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं। इस अवसर पर एसपी विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीम कनीना सुरेंद्र सिंह, जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर, शिक्षा विभाग से रमेश सोनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed