{"_id":"5fc28d488ebc3e9bde7be727","slug":"challan-overload-truck-dc-adc-night-narnal-mahendergarh-cm-flying-news-narnol-news-rtk5842097148","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 ओवरलोड वाहनों का चालान काटकर लगाया 60 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 ओवरलोड वाहनों का चालान काटकर लगाया 60 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ता, सीआईडी और खनन विभाग की टीम ने 54 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहनों को चालक जीपीएस से इंजन बंद कर फरार हो गए। इसके बाद रोडवेज के चालकों की मदद से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से करीब 60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
जानकारी के अनुसार के सीएम फ्लाइंग के एसआई सावल राम और सीआईडी के डीआई विश्वजीत, डीटीओ विजेंद्र और खनन विभाग की टीम ने ओवर लोड वाहनों पर शनिवार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कई जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग जगहों से 54 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें पांच वाहन महेंद्रगढ़, तीन अटेली और दो कनीना से पकड़े गए। इसके अलावा 44 डंपरों को नारनौल एरिया से पकड़ा गया। सीएम उड़नदस्ते की कार्रवाई देखकर डंपर चालक सतर्क हो गए। नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर कई डंपर चालक इंजन को जीपीएस की मदद से बंद कर मौके से फरार हो गए तो कईयों ने होटलों पर वाहनों को खड़ाकर टायरों का हवा निकाल दिया। लेकिन, टीमों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने में पीछे नहीं रही। इसके लिए रोडवेज के चालकों को सहारा लिया गया। रोडवेज के दस चालक व मैकेनिकों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद वाहनों के केबिन खोलने के बाद जीपीएस सिस्टम को तोड़ा गया। इसके बाद कांटे पर वजन कराने के बाद जुर्माना वसूला गया। वहीं जिन वाहनों के टायरों में हवा नहीं था,इसके लिए टीम ने कम्पेसर मशीन से हवा भरवाया और जुर्माने की कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग के अनुसार शाम छह बजे तक 54 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इससे करीब 60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। टीम देर शाम तक पकड़े गए ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई करने में लगी रही। टीम के अनुसार पिछली बार भी वाहन मालिकों ने जीपीएस की मदद से इंजन लॉक कर दिया था। तक ऐसे वाहनों को क्रेन की मदद से बाड़े तक ले जाया गया था। इस पर भी ओवरलोड वाहन मालिकों ने जीपीएस से इंजन बंद कर दिया। इसे देखते हुए टीम ने रोडवेज चालकों की मदद से जीपीएस को तोड़वाकर कार्रवाई की। हालांकि इससे टीम को ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई करने में समय अधिक लगा।
बता दें कि इससे पहले 30 अक्तूबर को भी सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड डंपरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। दौरान करीब 27 डंपरों को जब्त कर लिया और करीब 14 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालक सतर्क हो गए थे। लेकिन, क्रशर व रोड़ी को ओवरलोड कर ले जाने से बाज नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
सौ से अधिक क्रशर व कई माइंस हैं क्षेत्र में
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि जिले में अवैध माइनिंग हो रही है और ओवरलोड डंपर नियमों को ताक पर रखकर रोड़ी व क्रशर ट्रांसपोर्ट करते हैं। इसी के चलते सीएम फ्लाइंग ने दूसरी बार यह बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के चलते डंपर चालकों में दिनभर हड़कंप की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में 100 से अधिक क्रशर के अलावा कई माइंस हैं। जहां पर रोड़ी और क्रशर एनसीआर समेत अन्य जगहों पर जाता है। ऐसे में कई डंपर चालक तय मानक से अधिक रोड़ी व क्रशर लेकर जाते हैं।