{"_id":"6a7f731ea0d61d816d05fdb6","slug":"chairman-of-the-cow-service-commission-arrives-to-inspect-the-arrangements-at-cow-shelters-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143892-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे गोसेवा आयोग चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे गोसेवा आयोग चेयरमैन
विज्ञापन
फोटो नंबर-07गोशाला में निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों से जानकारी लेते गोसेवा आयोग के चेयरमै
- फोटो : Archive
नारनौल। हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने शुक्रवार को निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला सहित अन्य गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं और गोसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
चेयरमैन ने गोशालाओं में चारे, रखरखाव और पशुओं के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने गोशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिला महेंद्रगढ़ गोशाला संघ के प्रधान अरुण कौशिक और गोशाला प्रधान उज्जन पाल यादव ने गोशालाओं की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया।
रामचंद्र कंबोज ने कहा कि प्रदेश की गोशालाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में सामने आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं को आयोग के सामने रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर गोशाला पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।