{"_id":"65318cfedca86e55c30c71c4","slug":"cet-exam-will-be-held-in-41-centers-in-mahendragarh-narnol-news-c-196-1-sroh1013-5587-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 41 केंद्रों में होगी सीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 41 केंद्रों में होगी सीईटी परीक्षा
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से 21 व 22 अक्तूबर को ग्रुप डी के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को जिला महेंद्रगढ़ में शांतिपूर्ण व नकल रहित करवाने के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय में सेंटर सुपरवाइजर व अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी तालमेल के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करे। उन्होंने निर्देश दिए कि 20 अक्तूबर को ही सभी सीसीटीवी तथा बायोमेट्रिक जैसे उपकरणों की मॉक ड्रिल हो जानी चाहिए ताकि उस दौरान किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी सामने ना आए। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में भी 41 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रति शिफ्ट लगभग 20500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन कुल चार शिफ्ट होंगी। इन सभी परीक्षार्थियों की सुरक्षा व आवागमन की व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस, महेंद्रगढ़ के एसडीएम हर्षित कुमार, नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, नगराधीश डॉ मंगल सैन, एनटीए सिटी कोऑर्डिनेटर मधु कौशिक, डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर डिंपल कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाहर जाने वाले सभी परीक्षार्थियों को मुहैया करवाई जाएगी बसें
इस बार राज्य सरकार के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। यह सेवाएं पूरी तरह से फ्री रहेगी। जिले में कुल 633 बसों की व्यवस्था की गई है। इसमें निजी स्कूलों तथा रोडवेज की बसें शामिल हैं। जिला महेंद्रगढ़ में हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर तथा रोहतक के परीक्षार्थी आएंगे। इनके लिए नारनौल तक बसों की व्यवस्था की गई है, जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा महेंद्रगढ़ सतनाली तथा कनीना केंद्रों पर होनी है उन्हें महेंद्रगढ़ उतार कर शटल बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, जिन परीक्षार्थियों का केंद्र नारनौल में है उन्हें नारनौल पहुंचने के बाद फिर से शटल बसों के माध्यम से संबंधित केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।
बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर रेडक्रॉस के वॉलंटियर करेंगे गाइड
पहले दिन से ही अन्य जिलों से विभिन्न माध्यमों से आने वाले परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के वॉलंटियर उन्हें गाइड करेंगे। संबंधित शटल बस के माध्यम से केंद्र तक पहुंचाने के लिए यह वॉलंटियर उनकी सहायता करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला की धर्मशाला, सराय व रेस्ट हाउस की सूची जिला प्रशासन के पास मौजूद है। यह सूची जिला महेंद्रगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर मैपिंग के साथ मौजूद है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी धारा 144 लागू
परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिलाधीश मोनिका गुप्ता की ओर से आदेश पारित किए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आभूषण पहनकर न जाए परीक्षार्थी
उपायुक्त ने बताया कि आयोग के निर्देश अनुसार परीक्षार्थी किसी भी प्रकार के आभूषण आदि पहनकर ना आए। इसके अलावा सभी परीक्षार्थी को पेन भी केंद्र पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का अन्य उपकरण या समान साथ में नहीं ले जाया जा सकता।
यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
उपायुक्त ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरे सत्र में सायं 3 बजे से 04:45 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को 7:30 से लेकर 9:30 बजे तक एंट्री करवाई जाएगी इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षार्थियों को 12:30 बजे से लेकर 2:30 तक केंद्र में जाने की अनुमति रहेगी। इस समय तक अगर कोई परीक्षार्थी मुख्य द्वार पर नहीं पूछता है तो उसे एंट्री नहीं करवाई जाएगी।
कोई भी विकल्प न भरने पर 0.95 अंक कटेंगे
इस परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प हैं। प्रत्येक प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर है। उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा और ओएमआर उत्तर पत्रक पर संबंधित गोले को भरना होगा। यदि उम्मीदवार किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे विकल्प संख्या 5 के सामने वाले गोले को काला करके उसे बताना होगा। इस विकल्प संख्या 5 के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। हालांकि, इस विकल्प क्रमांक 5 को चुनने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार कोई भी विकल्प नहीं भरता है तो खाली छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 अंक काटे जाएंगे।