{"_id":"63654b830df09c2f2b3763c0","slug":"cet-32921-candidates-will-appear-on-the-first-day-narnol-news-rtk662579015","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : पहले दिन 32921 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : पहले दिन 32921 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
बस स्टैंड पर लगी रजिस्टेशन करवाने वाले युवाओं की भीड़ । संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 5 और 6 नंवबर को जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर होगी। नारनौल में 16 और महेंद्रगढ़ में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार आसपास के गांवों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन परीक्षा में 32921 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने जिले में धारा 144 लागू किया है। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
सीईटी की दो दिन होने वाली परीक्षा में कुल 65826 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सुबह 10 से 11.45 और शाम को 3 से 4.45 तक होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। सुबह की शिफ्ट में परीक्षार्थी को 8.30 तथा शाम की शिफ्ट में 1.30 बजे परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
5 नवंबर को पहली पाली में 16462 और दूसरी पाली में 16459 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार छह नवंबर को पहली पाली में 16454 और दूसरी पाली में 16451 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा में एक बदलाव किया गया है। प्रश्न के उत्तर में जहां पहले चार विकल्प होते थे, इस बार पांच विकल्प मिलेंगे। अगर परीक्षार्थी कोई प्रश्न हल नहीं करता है तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा। अगर परीक्षार्थी पांचों विकल्प में से कोई विकल्प नहीं भरता है तो उसके प्रत्येक प्रश्न के लिए 0. 95 नंबर काटने का प्रावधान भी रखा गया है। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 100 मिनट ही निर्धारित हैं। अतिरिक्त 5 मिनट में परीक्षार्थी जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए, उनके लिए 5वां विकल्प भर सकेंगे। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होगी।
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए उपायक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने 5 और 6 नवंबर को परीक्षा केंद्रों के आसपास सुबह 9 से शाम 5 बजे तक धारा 144 लागू की है। परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर परिधि में हथियार ले जाने, पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। फोटोकॉपी मशीन की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। पहचान पत्र की जांच के बाद ही किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सीईटी के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह को इंचार्ज बनाया गया है।
-
नारनौल में बने 16 परीक्षा केंद्र
सीईटी के लिए नारनौल में राजकीय महिला महाविद्यालय, हरियाणा पब्लिक स्कूल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकेएन राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माता मैरियम जन सेवा विद्यालय, ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, एमआर डिग्री कॉलेज, एसवीएन पब्लिक स्कूल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल, एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्यालय मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी, लॉर्ड कृष्णा स्कूल सिहमा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
-
महेंद्रगढ़ में ये विद्यालय बने परीक्षा केंद्र
संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें नालंदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डालनवास, मांटेसरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला, राव रामचंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल कनीना, यूरो इंटरनेशनल स्कूल उन्हाणी, राव प्रह्लाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राव जयराम डिग्री कॉलेज, शरबती पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज फॉर वीमेन पाली, भारतीय डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, हैरिटेज पब्लिक स्कूल कनीना शामिल है।
-
नियंत्रण कक्ष स्थापित
उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने 5 और 6 नवंबर को होने वाली सीईटी के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। लघु सचिवालय नारनौल में स्थित नगराधीश कार्यालय के कमरा नंबर 126 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 01282-251206 है।