फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Central University will now have integrated four-year BA, B.Ed studies

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में अब होगी इंटीग्रेटेड चार वर्षीय बीए, बीएड की पढ़ाई

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Central University will now have integrated four-year BA, B.Ed studies
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में अब चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए, बीएड की पढ़ाई भी कराएगा। विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस पाठ्यक्रम को चलाने की राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) नई दिल्ली ने मंजूरी दे दी है। यह पाठ्यक्रम ऐसे विद्यार्थियों के लिए है जो शिक्षण के क्षेत्र में भविष्य निर्माण की चाह रखते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विशेष रूप से प्रशिक्षित की युवाओं की मांग को पूरा करने में यह पाठ्यक्रम निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह पाठ्यक्रम रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध कराने वाला है और विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम की शुरुआत अवश्य ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति में मददगार होगी। यह पाठ्यक्रम शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य व्यावहारिक व वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप करेगा। विश्वविद्यालय में यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सारिका शर्मा ने बताया कि एनसीटीई द्वारा इस संबंध में नवंबर 2022 में निरीक्षण किया गया था। विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत 50 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और सत्र 2023-24 में इस कोर्स में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed