फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Central University gets 5-G use case lab, Prime Minister launches it online

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली 5-जी यूज केस लैब, प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया शुभारंभ

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Central University gets 5-G use case lab, Prime Minister launches it online
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) महेंद्रगढ़ को संचार मंत्रालय की ओर से 5-जी यूज केस लैब मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 के दौरान ऑनलाइन माध्यम से हकेंवि सहित देश के 100 शिक्षण संस्थानों में इन लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा इस आयोजन में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागिता की गई। इसमें कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान सहित एक हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री ने इस शुरुआत को भारत की सामाजिक, आर्थिक विकास हेतु शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा व परिवहन आदि के क्षेत्र में सूचना-तकनीक के विकास व नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने इन लैब्स के माध्यम से 5-जी व 6-जी तकनीक के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह बेहद हर्ष की बात है कि हकेंवि देश के उन 100 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में सम्मिलित है, जिनमें यह लैब स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इनका मूल उद्देश्य 5 जी टेक्नोलॉजी के विकास और उससे संबंधित विभिन्न वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप नए शोध को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ 5 जी तकनीक के विकास बल्कि यह प्रयास शैक्षणिक व स्टार्टअप के स्तर पर 6 जी हितैषी वातावरण निर्मित करने में भी मददगार होगा। इस प्रयास के माध्यम से अवश्य भारत आधारित तकनीकी विकास को बल मिलेगा जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इन लैब की शुरुआत दिल्ली में इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 के अंतर्गत की गई। इस वर्ष इस आयोजन का विषय ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन निर्धारित है। इसके माध्यम से भारत में तकनीकी विकास के मोर्चे पर बदलावों हेतु 5 जी, 6 जी व आर्टिफिशिल इंटेलिजेंसी जैसे विषयों पर विमर्श किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में इन लैब के माध्यम से युवा टेलेंट, एमएसएमई व शिक्षकों के समूह को संयुक्त रूप से एक मंच पर आकर तकनीकी विकास व नई तकनीक विकसित करने के अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अंतर्गत आने वाले कंंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विभाग के प्रो. राकेश कुमार व डॉ. विनय कुमार रे ने कहा कि अवश्य ही इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक व शोधार्थी मिलकर समाज व उद्योग आधारित शोध की ओर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed