फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Celebrations on the appointment of Rao Narendra Singh as the state Congress president

Mahendragarh-Narnaul News: राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न

Mon, 29 Sep 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Celebrations on the appointment of Rao Narendra Singh as the state Congress president
फोटो 36नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के निवास पर ढोल बजाकर खुशी व्यक्त करते कार्यकर्ता व परिवार
नारनौल। राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही नारनौल में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात ही समर्थक उनके निवास पर ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके और आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह के परिवारजन भी उपलब्धि पर गदगद हैं। भतीजे यादवेंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति वर्षों से किए गए समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए भरोसा जताया कि राव नरेंद्र सिंह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर समर्थकों ने भी कहा कि राव नरेंद्र सिंह हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करते रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। देर रात तक निवास पर जश्न का माहौल बना रहा। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व भतीजे यादवेंद्र राव, लोकेश गांधी, मनपाल पटीकरा, कृष्ण शर्मा, कृष्ण ठेकेदार, शक्ति मंडाना व धर्मेंद्र यादव आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed