फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras will be installed in Kanina Mandi and Atal Canteen will start soon.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे व जल्द शुरू होगी अटल कैंटीन

Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in Kanina Mandi and Atal Canteen will start soon.
कनीना। मार्केट कमेटी कनीना ने मंडी में नई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम उठाया है। कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया ने बताया कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे व नई लाइटें लगेंगी। वहीं, अटल कैंटीन सुविधा भी जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया ने बताया कि पुरानी मंडी में पहले से चार कैमरे तथा नई अनाज मंडी में दो कैमरे लगाए गए थे, लेकिन पुरानी मंडी में बंदरों द्वारा बार-बार वायर काटे जाने से कैमरे अक्सर बंद हो जाते थे।
विज्ञापन

इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही वायरलेस कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी तकनीकी बाधा के बिना निगरानी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सभी चारों कैमरे खराब पड़े होने और एलईडी पर कोई आउटपुट न मिलने से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे। इस स्थिति को सुधारने के लिए मरम्मत व नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

जल्द शुरू होगी अटल कैंटीन सुविधा
कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मंडी परिसर में किसानों के लिए अटल कैंटीन की स्थापना भी जल्द की जाएगी। इसमें किसानों को सीजन के हिसाब से 10 से 20 रुपये में स्वच्छ व सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह कैंटीन राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रेरित मॉडल पर बनाई जाएगी जिससे किसानों को आर्थिक राहत व बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed