{"_id":"69920e57162a2765cb00d086","slug":"cctv-camera-captures-over-rs-1-lakh-kept-in-the-trunk-of-a-scooter-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136139-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्कूटी की डिग्गी में रखे 1 लाख पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्कूटी की डिग्गी में रखे 1 लाख पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रविदास मार्ग पर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई।
मोहल्ला पीरआगा निवासी प्रमोद कुमार ने एफआईआर में बताया कि 13 फरवरी को दोपहर डीसी निवास के सामने स्थित एसबीआई बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर उसने स्कूटी की डिग्गी में रखे थे।
इसके बाद वह रविदास मार्ग नजदीक नामदेव धर्मशाला व डाॅ. रतन सिंह दांतों के डॉक्टर की दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर खान टेलर के पास चला गया। वह कुछ देर बाद वापस आया तो डिग्गी से पैसे गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।