फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCP started for the care of mother and child in civil hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखरेख के लिए सीसीपी शुरू

Wed, 21 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
CCP started for the care of mother and child in civil hospital
नारनौल। सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखरेख के लिए केयर कंपेननियम प्रोग्राम (सीसीपी) लांच किया गया। इस प्रोग्राम का उद्देश्य लोगों में मां और बच्चे (जच्चा-बच्चा) के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य से संबंधित शिक्षा प्रदान करना है ताकि मां और बच्चे की देखरेख सही प्रकार से हो सके तथा वह स्वस्थ रहें। इस प्रोग्राम के तहत नर्सिंग ऑफिसर्स फ्लिपचार्ट, पोस्टर जैसे विभिन्न नवीन उपकरणों का उपयोग करके मरीज और उनके घरवालों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने की एक अनूठी सेवा भी शुरू की गई है, जिसके तहत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 18001210095 है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा द्वारा गत 27 मार्च को डीजी ऑफिस पंचकूला में किया गया था जबकि आज मंगलवार को नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य तथा नागरिक अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि इस प्रोग्राम का मकसद रोगियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में एमएस डॉ. केएस शर्मा, स्टेट नोडल ऑफिसर (नूरा हेल्थ) डॉ. अभिषेक जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव, सीसीपी नोडल अफसर लीला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed