फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cbi came for investigation in suspecious death case

Mahendragarh-Narnaul News: 29 महीने पहले नोएडा गुरुकुल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच को नारनौल पहुंची सीबीआई टीम

Wed, 14 Dec 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
cbi came for investigation in suspecious death case
नारनौल। लगभग 29 माह पूर्व नोएडा स्थित गुरुकुल वेदधाम में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल छात्रा की मौत मामले में सीबीआई टीम शहर के शिवाजी नगर पहुंची। टीम ने मृतक छात्रा के बुआ एवं फूफा से दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान टीम ने मृतक लड़की एवं उसकी मां के बारे में पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बता दें कि गांव दौंगड़ा अहीर की बेटी गुरुकुल वेद धाम सोरखा, नोएडा की छात्रा थी। 3 जुलाई 2020 को उसकी गुरुकुल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव गुरुकुल में परिसर में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा की मौत का आरोप गुरुकुल प्रशासन पर लगाया था कि उन्होंने हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए महापंचायतें तथा अन्य प्रकार के संघर्ष किए। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद गत 11 जुलाई 2022 को सीबीआई की ओर से एसजी ऐश्वर्या भाटी सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हुई थीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एक सप्ताह पहले ही संबंधित जांच के हिस्से के रूप में कागजात उपलब्ध करवाए गए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 4 महीने का समय दिया था। इसी मामले को लेकर सीबीआई के एसएचओ सुखविंदर सिंह और उनकी टीम बुधवार को शहर पहुंची। हरियाणा नंबर की पुलिस गाड़ी में आई सीबीआईसीबीआई की टीम सुबह करीब 11:30 बजे मोहल्ला शिवाजी नगर में मृतका की बुआ के घर पहुंची। यहां पर उन्होंने करीब 2 घंटे तक मृतका की बुआ और फूफा से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने मृतक लड़की व उसकी मां के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व टीम गांव दौंगड़ा अहीर में मृतक लड़की की मां सोनिया से भी मिली थी तथा उनसे भी पूछताछ की थी। जिसके बाद टीम नारनौल पहुंची। पहले भी टीम यहां आकर इस बारे में पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed