फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Caste and residential certificates are not being made due to the site not working, students are upset

Mahendragarh-Narnaul News: साइट नहीं चलने से नहीं बन पा रहे जाति और रिहायशी प्रमाण पत्र, छात्र परेशान

Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Caste and residential certificates are not being made due to the site not working, students are upset
फोटो नंबर- 16हरिश सैनी, संचालक, सीएससी केंद्र
नारनौल। क्षेत्र में 4 दिनों से सरल साइट नहीं चल रही है। इससे जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज संबंधित कार्य ठप हैं। इस कारण विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप सी की नौकरी के लिए अनिवार्य सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया है। दाखिले और सीईटी परीक्षा के लिए जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र 6 माह से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। इस कारण अनेक छात्र नए प्रमाण-पत्र बनवा रहे हैं, लेकिन साइट ठीक ढंग से नहीं चलने के कारण प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून और सीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून है। ऐसे में यदि आगामी समय में भी साइट सही से कार्य नहीं करती है तो विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सरल साइट नहीं चलने के कारण जाति व रिहायशी प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे। इस कारण छात्र बार-बार सीएससी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। मेरे पास शुक्रवार को करीब 120 फाइल और शनिवार को करीब 30 फाइल जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए आई है, लेकिन साइट ठीक ढंग से नहीं चलने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे। यदि जल्द साइट में आ रही समस्या को ठीक नहीं किया गया तो दाखिले व सीईटी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हरिश सैनी, संचालक, सीएससी केंद्र
--------------
सीईटी के लिए आवेदन करना है। जिसके लिए जाति प्रमाण नया जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है। पिछले तीन दिनों से सीएससी केंद्रों के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन साइट नहीं चलने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा। प्रशासन से अपील है कि साइट में आ रही समस्या को दूर किया जाए ताकि सभी छात्र सुगमता से प्रमाण पत्र बनवा सकें।
वर्षा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed