{"_id":"690e3ec4e0465f305a034627","slug":"cashless-medical-facility-should-be-implemented-for-the-employees-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121482-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए
Sat, 08 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में मांगों को लेकर बैठक करते सेवानिवृत कर्मचारी--स्रो
महेंद्रगढ़। शहर स्थित यादव धर्मशाला में शुक्रवार को हरियाणा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र यादव ने की व मंच संचालन ब्रांच प्रधान लाला राम ने किया।
मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रांतीय प्रधान बाबूलाल यादव ने शिरकत की। बताया कि कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 65, 70,75 आयु उपरांत 5, 10, 15 प्रतिशत की बेसिक बढ़ोतरी दी जाए, कम्यूटिड पेंशन कि रिकवरी 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष आठ माह में पूरी की जाए, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए, फैमिली पेंशनर को एलटीसी की सुविधा दी जाए। संगठन के शिष्ट मंडल को आश्वासन दिलाया गया कि बहुत जल्दी आपकी सभी जायज मांगे हल कर दी जाएंगी, लेकिन बड़े खेद की बात है कि मांगों के प्रति सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
इस मौके पर प्रांतीय उपप्रधान रंगराव, खजांची बीरसिंह, चेयरमैन सतीश आर्य, सुमेर सिंह, कनीना प्रधान सूरजभान,नित्यानंद, अटेली प्रधान भागसिंह, दरियाव, रामकुमार, चेयरमैन लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।