{"_id":"66415adf64c1b163be06f794","slug":"cash-theft-from-shop-incident-captured-in-cctv-camera-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112271-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से नकदी की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से नकदी की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के कांवी मोड़ पर स्थित एक नारायणी मेडिकल दुकान से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो चोरों काे पहचान लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में मुलोदी निवासी संजय ने बताया कि उसने कांवी मोड़ पर नारायणी मेडिकल के नाम से दुकान किराये पर ले रखी है। शनिवार को वह अपनी दुकान से अपने पिता को डॉक्टर के पास नारनौल लेकर गए थे। जब वह शाम को वापस लौटे तो दुकान के गल्ले से रुपये गायब मिले। दुकान के सीसीटीवी कैमरे को देखा तो दो व्यक्ति दुकान में घुसकर 6000 रुपये चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में अनिल व राहुल रुपये चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।