फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash theft by breaking the lock of donation card kept outside Balaji temple

बालाजी मंदिर के बाहर रखे दानपत्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी

Thu, 03 Feb 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cash theft by breaking the lock of donation card kept outside Balaji temple
गांव बलाना स्थित बालाजी मंदिर के दानपात्र से चोरी के आरोप में पुलिस ने दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजदों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर रात चोरों ने गांव बलाना स्थित बालाजी मंदिर के बाहर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी की थी। बलाना निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के बालाजी मंदिर के दानपात्र से बुधवार रात को सूरज निवासी मांढी हरिया, सौरव निवासी झोझूकलां, दीपक निवासी बेरला द्वारा दानपात्र से चोरी की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण निवासी बलाना ने बताया कि गांव की बालाजी मंदिर के बाहर रखे दान पत्र में गत दो फरवरी की रात करीब रात्रि नौ बजे तीन युवकों ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर दान पात्र में रखे नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed