फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash and jewelry worth lakhs missing from a locked house.

Mahendragarh-Narnaul News: बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवरात गायब

Sat, 13 Jun 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs missing from a locked house.
फोटो नंबर-27चोरी करने के लिए मकान में घुसते चोर। स्रोत: सीसीटीवी
नारनौल। गांव कोजिंदा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। घटना का पता शनिवार सुबह चला जब मकान मालिक का भाई घर की साफ-सफाई के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

मकान मालिक दिनेश शर्मा सीआरपीएफ के पुणे कैंप में कैंटीन चलाते हैं। घर की देखरेख के लिए एक पेंट ठेकेदार केयरटेकर के रूप में रहता था लेकिन वह कुछ दिन पहले घर चला गया था जिसके बाद मकान बंद था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दिनेश शर्मा के छोटे भाई प्रेम शर्मा जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और घर से दो सोने की अंगूठियां, चांदी के जेवर और करीब 2 लाख 85 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। केयरटेकर के 38 हजार रुपये भी गायब हो गए।

सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दीवार फांदते नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed