फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
नारनौल। शहर की अमृतधारा कॉलोनी में शनिवार रात्रि को अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमृतधारा कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव अहीरान की ढाणी गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार को उसके पड़ोसी ने सूचना दी की घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार कटा है और लाइटें भी जल रही हैं। चोरी का शक होने पर वह अपने देवर सूबेसिंह के साथ अपने मकान पर पहुंची तो देखा की मकान के अंदर का ताला टूटा हुआ पड़ा है। वहीं घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। सीसीटीवी, डीवीआर व टीवी भी गायब मिला। इसके अलावा 42 हजार की नकदी व एक सोने की कंठी, एक मंगल सूत्र, एक सोने की चैन, चार जोड़ी कानों के टॉपस, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी सहित चांदी के पांच जोड़ी पाजेब आदि भी गायब थे जिन्हें कोई अज्ञात चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed