फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against three people for assault and threatening

Mahendragarh-Narnaul News: तीन लोगों पर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people for assault and threatening
मंडी अटेली। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। गांव भीलवाड़ा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत में बताया कि गत 21 जनवरी को अपनी गाड़ी लेकर अपने गांव से नया बस अड्डा अटेली गया था। इसके बाद वहां गाड़ी खड़ी की। वही पर गांव बेगपुर निवासी छोटे लाल भी अपनी गाड़ी लेकर आ गया। छोटेलाल पेशाब कर रहा था, जिसने कहा मेरी तरफ क्या देख रहे हो, इतना कहकर उसने थप्पड़ मार दिया। शिकायत में कहा गया कि छोटेलाल ने अपने लड़के को फोन करके बुला लिया। इसके बाद उसके लड़के के साथ अन्य युवक आए और मारपीट करने लग गए। इससे उसे काफी चोट लगी। घायल हालत में एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed