फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against six who posted photos with weapons on social media

अब सोशल मीडिया पर हथियार लेकर डाली फोटो को शीघ्र होगी गिरफ्तारी, 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six who posted photos with weapons on social media
कनीना में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार - फोटो : Narnol
कनीना। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में लोगों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के हथियारों के साथ फोटो डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

कनीना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लेकर दहशत फैलाने के मामले में अमन राजपूत, रोहित चौहान, शिवा सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम नियुक्त छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
- मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा गिरफ्तार:
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप में हथियार लेकर जो व्यक्ति दहशत फैलाना चाहते हैं। किसी विशेष जाति को लेकर कोई अशोभनीय टिप्पणी करता हो उक्त व्यक्तियों के खिलाफ जानकारी उपलब्ध करके तुरंत प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
- तीन टीमें खंगालेंगी सोशल मीडिया:
एसपी के आदेशों पर तीन अलग-अलग टीम नियुक्त की गई है। अब टीम द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया, फेसबुक खंगालकर इस प्रकार की फोटो एवं वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जाति विशेष को लेकर अशोभनीय टिप्पणी या मैसेज छोड़ने पर ग्रुप के एडमिन व संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed