फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against 10 people under various sections

Mahendragarh-Narnaul News: 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

Fri, 20 Oct 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 10 people under various sections
कनीना। धनाैंदा में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने धनौंदा निवासी रूपेंद्र की शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव धनौंदा का रहने वाला है व गांव का सरपंच भी रह चुका है। रूपेंद्र ने बताया कि 14 अक्टूबर को उसकी माता घर पर अकेली थी। घर के बाहर पवन हमें गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जब मेरी मां ने घर के बाहर आकर उसे गालियां देने से मना किया जो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पवन उसकी बाइक को आता देख मौके से फरार हो गया। उसके बाद हमने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी व अगले दिन अपनी मां का मेडिकल करवाकर जब हम घर पहुंचे तो पवन, मनोज, प्रताप, उदय, आशु, अनिता, सरोज, ललता, रिंकी, गीता ने एकत्रित होकर उन पर हमला बोल दिया। इस हादसे में उन्हें काफी चोटे गई है। मारपीट व बचाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वाया। इस दौरान आरोपित जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए है। पुलिस ने रूपेंद्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed