फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against four people in hotel employee beating case

Mahendragarh-Narnaul News: होटलकर्मी की पिटाई मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people in hotel employee beating case
नारनौल। नीरपुर होटल में कार्यरत एक कुक की पिटाई मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रामेश्वर काॅलोनी नकोदरा रोड जालंधर निवासी विक्रम बहादुर भंडारी ने बताया कि वह नीरपुर में एक होटल पर खाना पकाने का काम करता है। वह तीन माह से इस होटल पर कार्य कर रहा है। रविवार को काम करके सो गया था। रात 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब वह बाहर आया तो देखा कि तीन पुलिस वाले खड़े थे। उन्होंने कहा कि कमरे में कौन है। उसने बताया कि मालिक का कमरा बंद है। इसके बाद उसे गाड़ी बैठाकर पिटाई शुरू कर दी। गाड़ी में मारपीट करने के बाद उसे महावीर चौकी लेकर आए। जहां पर भी तीनों ने मारपीट की। तभी एक और व्यक्ति आ जाता है और वह भी मारपीट करता है। इसके एक घंटे बाद उससे पूछताछ करके नीरपुर होटल पर छोड़ गए। होटल कर्मी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed