फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against five advocates of Narnaul, Mahendragarh Bar Association kept work suspended

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के पांच अधिवक्ताओं पर केस दर्ज

Fri, 19 May 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five advocates of Narnaul, Mahendragarh Bar Association kept work suspended
गांव खैराना में किसानों को बागवानी फसलों के बारे में जानकारी देते बागवानी अधिकारी डाॅ. नेहा याद
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ की वीरवार को आवश्यक बैठक बार प्रधान राजीव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन में एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। बार प्रधान राजीव व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि नारनौल बार एसोसिएशन में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने पांच अधिवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पांच अधिवक्ताओं पर मामला दर्ज करने के विरोध में महेंद्रगढ़ बार ने समर्थन करते हुए एक दिन काम स्थगित रखकर रोष जताया है। बता दें कि महेंद्रगढ़ के तीन न्यायालयों में वीरवार को 119 मामलों में सुनवाई होनी थी लेकिन एक में भी सुनवाई नहीं हो पाई तथा सभी को आगामी तिथि दी गई। इस मौके पर उपप्रधान नरसिंह, सचिव सुबोध, सह सचिव प्रदीप, कोषाध्यक्ष राहुल, रमेश, धर्मेंद्र, दलबीर सिंह शेखावत, मुकेश बाघोतिया, अजीत यादव, महेंद्र पालडी, विनोद तंवर, किरोड़ी लाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पास किया गया है। कि अगर कोई भी कार्य निलंबित के दिन प्रोक्सी के अलावा कोर्ट रूम में कार्य करते पाया गया तो पहली बार 5500, दूसरी बार प्रवेश करने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना और तीसरी बार कोर्ट में प्रवेश करने पर उस अधिवक्ता का बार से पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ तीन कोर्ट है। तीनों कोर्ट में 119 फाइलें पर तारीख थी। प्रथम न्यायालय में 39 केसों, दूसरी में 52 तथा तीसरी न्यायालय में 28 मामलों पर वीरवार को ही सुनवाई होनी थी लेकिन एक भी मामले में सुनवाई नहीं हो पाई तथा सभी को आगामी तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed