फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against 10 including Tehsildar for getting fake will done

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी वसीयत करवाने पर तहसीलदार समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 including Tehsildar for getting fake will done

विज्ञापन
मंडी अटेली। फर्जी वसीयत करवाने के मामले में पुलिस ने अटेली के तहसीलदार समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
नारनौल के शिवाजी नगर पीलीकोठी निवासी सुरुचि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति विशाल अग्रवाल की मौत मैक्स अस्पताल दिल्ली में नौ सितंबर 2022 हो गई थी। उनकी मौत के बाद उसके ससुर अशोक कुमार, सास अनीता देवी ने उनके पति के पहले से ही उपलब्ध कुछ हस्ताक्षरित कागजों का नाजायज और गैरकानूनी तरीके से फायदा उठाते हुए बैंक खातों से पैसे निकलवा लिए। तहसीलदार अटेली राजेश सैनी, राजेश गर्ग व गिरी राज निवासी अटेली मंडी के सहयोग से एक फर्जी वसीयत भी तैयार कर ली। इसे नरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट नोटरी पब्लिक नारनौल हाल अटेली तहसील ने स्वयं लिखा जाना बताया है। इसे गैरकानूनी तरीके से 16 जनवरी 2023 को रजिस्टर्ड भी करवा लिया।
मामले की जांच की गई तो सामने आया कि यह वसीयत कथित रूप से आठ फरवरी 2020 को नरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट नोटरी पब्लिक नारनौल हाल अटेली तहसील ने स्व. विशाल अग्रवाल उर्फ बालकिशन निवासी निवासी अटेली मंडी की हिदायत पर लिखना बयान किया है। वसीयत पर गवाह के रूप में राजेश गर्ग व गिरी राज निवासी अटेली मंडी के हस्ताक्षर हैं, जो वसीयत किए जाने के समय आठ सितंबर 2020 से 16 जनवरी 2023 तक कहीं भी पंजीकृत नहीं करवाई गई। यहां तक कि तहसीलदार नांगल चौधरी के पत्र क्रमांक-1564/ का. सात दिसंबर 2022 जो तहसीलदार अटेली को भेजा गया था, उसमें भी 23 जनवरी 2023 की तारीख में भेजी रिपोर्ट में भी यह अंकित किया गया कि स्व. विशाल अग्रवाल उर्फ बालकिशन निवासी मंडी अटेली की मौत नौ सितंबर 2022 हो गई थी। इनके माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका है और मृतक बिना औलाद है, जबकि मृतक की पत्नी जीवित है। तहसीलदार राजेश कुमार ने अपने लिखित कथन में अंकित करवाया है कि इस बारे में एक प्रार्थना पत्र अशोक कुमार और अनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी मंडी अटेली ने 15 दिसंबर 2022 को वसीयत पंजीकरण हेतु प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार निवासी अटेली, अनीता देवी पत्नी अशोक कुमार, राजेश गर्ग, गिरी राज, नरेंद्र सिंह नोटरी पब्लिक, जितेंद्र सिंघला एमसी वार्ड नंबर-तीन, हितेश मुदगिल वार्ड-सात, गौरव पुत्र अशोक कुमार निवासी अटेली के अलावा अटेली के तहसीलदार राजेश कुमार व साहिल निवासी रोहतक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed