{"_id":"6a036d6609bf18b2b5006d16","slug":"carrot-grass-grows-in-the-civil-hospital-premises-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126418-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल परिसर में उगी गाजर घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल परिसर में उगी गाजर घास
Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 नागरिक अस्पताल में फेब्रीकेशन वार्ड के पास उगी घास। संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल परिसर में गाजर घास और झाड़ियां उग आई हैं जिससे जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में प्रतिदिन 450 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं।
अस्पताल भवन के पीछे और वार्डों के आसपास उगी घनी गाजर घास अब लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। अस्पताल परिसर में अनेक स्थानों पर घास इतनी लंबी हो चुकी है कि वहां जमीन तक दिखाई नहीं देती।
लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद बाहरी परिसर की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
केवल कमरों और गलियारों में सफाई कर औपचारिकता पूरी की जा रही है जबकि अस्पताल के चारों ओर झाड़ियां फैलती जा रही हैं। वार्डों के पीछे भी लंबे समय से घास की कटाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से जल्द परिसर की सफाई करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही बीमारी से परेशान होते हैं।
ऐसे में उन्हें असुविधाओं और भय के माहौल का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन से घास कटवाने, झाड़ियों की सफाई कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि अस्पताल परिसर सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।
- वर्जन:
अस्पताल परिसर में झाड़ियों की सफाई करवाई जाएगी। भवन के अंदर के साथ बाहरी परिसर की सफाई कराई जाएगी। बरसात के मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।- जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।