{"_id":"66ae8b0a0058cc9a360f87d5","slug":"car-hits-divider-and-falls-into-canal-three-people-escape-narrowly-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111224-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी गाड़ी, तीन लोग बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी गाड़ी, तीन लोग बाल बाल बचे
Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी पर गांव पाली के नजदीक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई गाड़ी नहर में जा गिर गई। गाड़ी में एक महिला सहित दो लोग सवार थे। हालांकि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद नहर में गिरी गाड़ी गिरी देखकर वहां से गुजर रहे लोगों एवं ग्रामीणों ने तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब गाड़ी स्टेट हाईवे 148बी पर दोपहर करीब 3 बजे गांव पाली की नहर के पास पहुंची तो डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो कर सीधी नहर में जा गिरी। नहर में गाड़ी गिरने के बाद आसपास काम कर रहे लोगों ने गाड़ी से तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि दुर्घटना को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि युवक सतेंद्र अपने अपने साथी व उसकी पत्नी के साथ महेंद्रगढ़ की ओर से स्टेट हाईवे 148 बी से चरखी दादरी की ओर जा रहे था। जब पाली नहर के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।