फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car fell into 30 feet deep ditch, one dead, accident happened due to falling of stone from hill due to rain

Mahendragarh-Narnaul News: 30 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत, बारिश से पहाड़ी का पत्थर गिरने से हुआ हादसा

Sat, 10 Aug 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Car fell into 30 feet deep ditch, one dead, accident happened due to falling of stone from hill due to rain
फोटो नंबर-19अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र में बखरीजा माइंस में वीरवार देर रात एक गाड़ी 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो युवक घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही निजामपुर थाने की पुलिस ने घायलों को नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

बखरिजा माइंस में वीरवार देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी बिमलेश कुशवाह व रेवाड़ी के खोल थाने के गांव बोहका निवासी राकेश व अन्य लोगों के साथ गाड़ी में डीजल भरवाने के लिए जा रहे थे। रात के समय बारिश हो रही थी, इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गाड़ी पर गिर गया। इसकी वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गाड़ी गिरने से उसमें सवार तीनों लोग नीचे दब गए। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। निजामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed