{"_id":"65a3927af4523733670bc478","slug":"car-collides-with-heavy-vehicle-youth-dies-four-seriously-injured-narnol-news-c-203-1-sroh1010-6714-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भारी वाहन से टकराई कार, युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भारी वाहन से टकराई कार, युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Sun, 14 Jan 2024 01:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर शुक्रवार रात बुचावास टोल से दो किलोमीटर नारनौल की ओर हुए भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह युवा शुक्रवार रात करीब 11 बजे रोहतक से खाटूश्याम जा रहे थे। जब गाड़ी बुचावास टोल से तीन किलोमीटर आगे पहुंची तो भारी वाहन से टकराने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए।
पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के सुंदरपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को उनका 26 वर्षीय लड़का विवेक नेहरा अपने दोस्तों उमेश (21) प्रदीप (21) सौरव (19) व साहिल के साथ सौरभ की कार में बैठक कर खाटू श्याम दर्शन करने के लिए करीब 11 बजे रोहतक से चले थे। उन्हें शनिवार सुबह 4 बजे सूचना मिली कि उनके लड़के विवेक व उसके दोस्तों का 152डी हाईवे पर बुचावास टोल से नारनौल की साइड में करीब 3 किलोमीटर दूरी पर दुर्घटना हुई है।
उन्होंने बताया कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो 26 वर्षीय लड़के की लाश रखी थी। उन्हाेंने बताया कि मौके पर सौरभ की गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी थी। अज्ञात वाहन चालक ने उसके लड़के विवेक व उसके दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर आया और कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण हुए हादसे में उनके लड़के की मौत हो गई। जबकि चार लोगाें को गंभीर चोटे आने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक विवेक नेहरा के पिता राजेंद्र सिंह के बयान पर शव का शनिवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भारी वाहन चालक के विरुद्ध जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।