{"_id":"68eaa299d265b34285003569","slug":"candle-march-for-fair-investigation-into-y-puran-kumar-suicide-case-narnol-news-c-196-1-nnl1003-130944-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कैंडल मार्च
Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-26 वाई पूर्ण कुमार सुसाइड मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कैंडल जलाकर मौन प्रदर्शन क
फोटो-26
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। प्रदेश के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार सुसाइड मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार रात महावीर चौक पर नागरिकों ने कैंडल मार्च किया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट मंजीत सिंह यादव आदि शामिल हुए।
एडवोकेट मंजीत यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन वाई. पूरन कुमार को न्याय दिलाने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग के समर्थन में किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “जस्टिस फॉर वाई. पूरन कुमार” लिखे पोस्टर लेकर मौन रखा और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि जब तक देश संविधान की मर्यादा के अनुसार नहीं चलेगा, तब तक समाज और नागरिक सुरक्षित नहीं रह सकते। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश पर हाल ही में हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि 2014 के बाद से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इस अवसर पर विपिन कुमार यादव, सुभाष सैनी, सुधीर यादव, भगवान सिंह, वीर भान चौधरी, दीपक कुमार, राजेश कुमार, अरुण शर्मा, मोहित कुमार, अजय कुमार, विजय यादव व बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।