फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   candidates took the NEET at examination centers in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 3601 अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
candidates took the NEET at examination centers in the district.
फोटो संख्या:77- परीक्षा केंद्र के बाहर छात्राओं से जानकारी लेती पुलिस--संवाद - फोटो : सांकेतिक
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को 3601 परीक्षार्थियों ने नीट दिया जबकि 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर नारनौल में 6 व महेंद्रगढ़ उपमंडल में 3 परीक्षा बनाए गए। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जहां पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

सभी परीक्षार्थियों को पानी की बोतल व आईडी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का सामान अंदर लेकर नहीं जाने दिया गया। यहां तक की हाथों और गले में बंधे धागे भी केंद्र के बाहर ही खुलवा लिए गए। नीट देने आए बहुत से विद्यार्थियों में पहली परीक्षा रद्द हो जाने पर भी रोष नजर आया, विद्यार्थियों का मानना था कि उनका पहली बार भी पेपर काफी अच्छा हुआ था और अभी पूरी तैयारी के साथ आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नीट परीक्षा का समय दोपहर दो बजे का होने के कारण केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ भी नजर नहीं आई क्योंकि प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री लेयर चेकिंग से गुजरे
शहर नारनौल में मॉडल संस्कृति स्कूल, गर्ल कॉलेज, ब्वाज कॉलेज, सेंटर स्कूल व गर्ल स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बीच से गुजरना पड़ा। इसमें पहले आईडी मिलान इसके बाद मेटल डिटेक्टर व बायोमीट्रिक जांच की गई। इस बार मेटल डिटेक्टर से मुख्य गेट व परीक्षा केंद्र के अंदर दो जगह जांच की गई।
डीसी और एसपी ने लिया जायजा
उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक व एसडीएम अनिरूद्ध ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। लघु सचिवालय में बने कंट्रोल रूम से डीसी खुद पल-पल की रिपोर्ट लेती रहीं। विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर केंद्र पर व्हीलचेयर और सुगम रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

केंद्रों पर उमस से बुरा हाल
गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया के प्रबंध तो किए गए, परंतु सुबह बरसात के बाद हुई भारी उमस को लेकर टेंट में पंखों व कूलर की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते विद्यार्थियों सहित उनके साथ आए अभिभावक भी परेशान रहे।

फोटो संख्या:77- परीक्षा केंद्र के बाहर छात्राओं से जानकारी लेती पुलिस--संवाद

फोटो संख्या:77- परीक्षा केंद्र के बाहर छात्राओं से जानकारी लेती पुलिस--संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed