फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water will reach Johars of 16 villages included in the dark zone

Mahendragarh-Narnaul News: डार्क जोन में शामिल 16 गांवों के जोहड़ों में पहुंचेगा नहरी पानी

Mon, 15 Apr 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Canal water will reach Johars of 16 villages included in the dark zone
महेंद्रगढ़। अटल भूजल योजना के तहत 3.5 करोड़ की लागत से 16 गांवों के जोहड़ों में जल्द ही नहरी पानी पहुंचेगा। इसको लेकर विभाग की तरफ से एग्रीमेंट किए जा चुके हैं। जल्द ही डार्क जोन में शामिल 16 गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़कर भर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ जिले में केंद्र सरकार की अटल भूजल योजना के अंतर्गत दो साल पहले 40 कार्य मंजूर हुए थे, जिसमें से खंड महेंद्रगढ़ के एक दर्जन से भी अधिक कार्य लटके हुए थे।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने कभी ठेकेदार न मिलने तो कभी ठेकेदार द्वारा काम छोड़कर भाग जाने आदि को वजह बताकर इन कार्यों को दो साल बाद भी शुरू नहीं करवाया था। इन कार्यों में छोटे- बड़े सभी तरह के कार्य थे, जिसमें 6 लाख से लेकर 60 लाख तक के कार्य शामिल हैं। सरपंचों ने कई बार विभाग को इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि पिछले दिनों विभिन्न गांवों के सरपंच व लोगों ने कार्यों के न शुरू होने बारे जानकारी दी थी। जांच करने पर पता चला कि कार्य शुरू नहीं हुए हैं। इसे लेकर नारनौल स्थित कार्यालय में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की थी। साथ ही पंचकूला स्थित उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में मामला डाला गया था। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत गिरते भूजल स्तर को न सिर्फ रोकना बल्कि भूजल स्तर को उठाने का भी लक्ष्य है।


राज्य सरकार ने इस योजना को सही तरीके से लागू करने का प्रयास भी किया है। इन सभी कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा, जिससे एक दर्जन गांवों को सीधा लाभ होगा व किसान की पैदावार भी बढ़ेगी।
कार्य और लागत
- गांव गडानिया में जोहड़ को बड़ा करके नहर से जोड़ना, लागत 12 लाख
- गांव मुडायन में नया जोहड़ खोदकर नहर से जोड़ना, लागत 24 लाख
- गांव बवानिया में नया जोहड़ खोदकर रामबास नहर से जोड़ना, लागत 17 लाख
- गांव बुचौली में नया जोहड़ खोदकर बुचौली डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ना, लागत 36 लाख
- गांव पायगा में जाटवास नहर से जोहड़ जोड़ना, लागत 24 लाख
- गांव झूक में पहले से खुदे हुए तीन जोहड़ों को महेंद्रगढ़ बड़ी नहर से जोड़ना, लागत 7 लाख
- गांव भगडाना में सीसोठ डिस्ट्रीब्यूटरी से जोहड़ जोड़ना, लागत 22 लाख
- गांव निहालावास में जोहड़ जोड़ना, लागत 7 लाख
- गांव मालड़ा बास में बाबा हांडु जोहड़ को लावन डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ना, लागत 12 लाख
- गांव नीची भांडोर में जोहड़ जोड़ना, लागत 22 लाख
- गांव पालड़ी पनिहारा में बड़ी नहर से जोहड़ जोड़ना, लागत 25 लाख
- गांव मेघनवास में जोहड़ को नहर से जोड़ना, लागत 31 लाख
- गांव खैरौली में प्रेशराइजड पाइपलाइन से गादली जोहड़ी को जोड़ना, लागत 60 लाख
- गांव धौली में धौली माइनर से बड़े जोहड़ को जोड़ना, लागत 6 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed