{"_id":"64cff14177505f266b0e96a4","slug":"canal-water-will-be-pumped-from-dochana-minor-tail-into-dohan-river-215-crores-will-be-spent-narnol-news-c-196-1-nnl1004-2906-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोचाना माइनर टेल से दोहान नदी में डाला जाएगा नहरी पानी, 2.15 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोचाना माइनर टेल से दोहान नदी में डाला जाएगा नहरी पानी, 2.15 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
दोचाना माइनर से दोहान नदी तक डाली गई पाइप लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सिंचाई विभाग जलस्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। इसकी वजह से अब धीरे-धीरे जलस्तर में सुधार भी हो रहा है। अब सिंचाई विभाग दोचाना माइनर के टेल से दोहान नदी में पानी डालने के लिए पाइप लाइन डाल रहा है। यह पाइप लाइन करीब साढ़े चार किलोमीटर तक डाली जाएगी, जिसमें से 3.5 किलोमीटर तक 800 मीटर के पाइप डाले जाएंगे।
सिंचाई विभाग 3.5 किलोमीटर के बाद एक टी-प्वाइंट छोड़ेगा। वहां से दोहान नदी तक करीब 800 मीटर की दूरी तक 600 एमएम के पाइप डाले जाएंगे। इसके साथ बदोपुर गांव में श्मशान भूमि के पास बने जोहड़ में भी टी-प्वाइंट से करीब 200 मीटर दूरी तक साढ़े चार सौ एमएम के पाइप डाले जांएगे। इससे बरसात के मौसम व गर्मी के दिनों में जोहड़ को भरा जा सकेगा।
वहीं दोहान नदी में पानी डालने से बदोपुर, जादुपुर, भांखरी व दोचाना गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में भी भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा। सिंचाई विभाग की तरफ से जिले में अनेक योजनाओं के तहत गांवों में पानी पहुंचा रहा है, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
जलस्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास
दोचाना माइनर टेल से 2 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डाली जा रही है। इस पाइप लाइन से दोहान नदी में पानी डाला जाएगा। इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की तरफ से लगातार जलस्तर में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी वजह से अनेक गांवों का जलस्तर ऊपर भी आया है।
ऐसे में दोहान नदी में पानी डालने से आसपास के गांवों के जलस्तर में सुधार होगा। पाइप लाइन डाले जाने से बदोपुर व आसपास के ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय विधायक व सिंचाई विभाग के प्रयास से नहरी पानी पहुंचने से डार्क जोन में भी जलस्तर में सुधार हो रहा है।
दोचाना माइनर से दोहान नदी में पानी डालने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। इस पाइप लाइन पर करीब दो करोड़ 15 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसका कार्य पूरा होते ही दोहान नदी में पानी डालना शुरू कर दिया जाएगा।
- राहुल यादव, जेई, सिंचाई विभाग, नारनौल।