फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal breaches, fields turn into ponds... 5 acres of crops submerged.

Mahendragarh-Narnaul News: नहर टूटी, खेत बने तालाब...5 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Canal breaches, fields turn into ponds... 5 acres of crops submerged.
फोटो संख्या:68- गांव कोथल खुर्द  में टूटी नहर--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। गांव कोथल खुर्द में नहर टूटने से किसान विजेंद्र कुमार के खेतों में अचानक पानी भर गया। नहर से तेज बहाव के साथ आए पानी ने करीब चार से पांच एकड़ भूमि को जलमग्न कर दिया। खेतों में खड़ी बाजरे की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, जबकि कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जलभराव के कारण किसान को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किसान विजेंद्र कुमार ने बताया कि नहर टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की तरफ आया। कुछ ही समय में पूरा खेत पानी से भर गया। बाजरे की फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन पानी में डूबने से इसके खराब होने की आशंका है। वहीं कपास की फसल भी पानी की चपेट में आ गई है। किसान का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किसान ने प्रशासन से नहर की जल्द मरम्मत कराने, खेतों से पानी की निकासी करवाने और फसल व मकानों को हुए नुकसान का मौके पर सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकानों की नींव पर भी खतरा
खेतों के साथ आसपास बने मकानों के चारों तरफ भी पानी जमा हो गया है। किसान ने आशंका जताई कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से जमीन में नमी बढ़ेगी और मकानों की नींव कमजोर हो सकती है। इससे मकानों को नुकसान का खतरा बना हुआ है। विजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने नहर टूटने और जलभराव की सूचना गांव के सरपंच और संबंधित विभाग के जेई को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद सरपंच मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर तस्वीरें भी लीं। विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है।

------------
वर्जन:
विभागीय अधिकारियों को इस मामले में अवगत करवा दिया गया है हालांकि विभाग द्वारा बेलदार आए थे उन्होंने अपना प्रयास किया है। किसान को उचित मुवावजा देने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। -ओमदत्त, सरपंच प्रतिनिधि, कोथल खुर्द

फोटो संख्या:68- गांव कोथल खुर्द  में टूटी नहर--संवाद

फोटो संख्या:68- गांव कोथल खुर्द  में टूटी नहर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed