फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal bike riders dropped from the collision of pickups, death In Narnaul, Narnaul news

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नहर में गिरा, मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Canal bike riders dropped from the collision of pickups, death In Narnaul, Narnaul news
BEAS RIVER
महेंद्रगढ़। गांव झगड़ौली और आनावास के बीच नहर के साथ कच्चे रास्ते पर एक पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार नहर में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया। मृतक सहस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान था। अभी कुछ दिन छुट्टी बिताने आया हुआ था। आनावास निवासी हवा सिंह ने बताया कि सोनू पुत्र जयप्रकाश (21) निवासी मांडोला बाइक पर नहर के साथ कच्चे से रास्ते से जा रहा था कि सामने एक पिकअप चालक तेज गति और लापरवाही से आ रहा था। पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सोनू सीधा नहर में जा गिरा। इससे वह पानी में डूब गया और मौत हो गई। सूचना पाकर  मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि मृतक सोनू 2 वर्ष पूर्व एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। बीती 22 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। 2 जुलाई को वह 20 दिन की छुट्टी लेकर आया था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी कूच बिहार पश्चिम बंगाल में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed