{"_id":"6942f51e2beee3d7a404e4a8","slug":"campaign-launched-to-trace-rohingya-and-bangladeshi-citizens-living-illega-narnol-news-c-198-1-rew1001-230578-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन
पहचान पत्र की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना, सदर व रोहड़ाई क्षेत्र में बुधवार को अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने द्वारा ईट भट्ठों सहित विभिन्न स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर लोगों की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।