फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Camp 62 youths donated blood

शिविर में युवाओं ने 62 यूनिट रक्त का किया दान, संस्था द्वारा युवाओं को किया गया सम्मानित

Mon, 08 Aug 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Camp 62 youths donated blood
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित सैनी हाई स्कूल में खालड़ा फैन ग्रुप के तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि यदि किए गए रक्तदान की चंद बूंदों से अगर किसी को जीवनदान मिलता है तो इससे बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। रक्तदान एक महादान है। इस शिविर के दौरान नारनौल के निजी अस्पताल की टीम के द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य जांच करके कुल 62 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संस्थान की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सैनी समाज के प्रधान श्रीराम सैनी ने खालड़ा फेन ग्रुप के प्रधान मनीष राजपूत एवं उसकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आज समाज को इस प्रकार के नवयुवकों की विशेष आवश्यकता है जो समाज सेवा में अक्सर अग्रणी रहते हैं। उन्होंने शिविर में आए हुए सभी अतिथिगणों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैनी समाज के प्रधान श्रीराम सैनी, विद्यालय चेयरमैन गगन सैनी, प्रवक्ता अमर सिंह सोनी, सचिव रूड़मल सैनी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, उप प्रधान कैलाश सैनी, संदीप सैनी, दीपक सैनी, सुरजीत सैनी, रमन सैनी, मनीष यादव, अनिल सैनी,मनीष सैनी, कार्तिक सैनी सहित खालड़ा फैन ग्रुप के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed