फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Camel cart fell into canal due to uncontrolled, three injured

अनियंत्रित होने से नहर में ऊंटगाड़ी, तीन घायल

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Camel cart fell into canal due to uncontrolled, three injured
मंडी अटेली। गांव नावदी-खेड़ी मार्ग पर बने नहर पुलिया के पास रविवार रात को एक ऊंट गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे ऊंटगाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांव नावदी निवासी भगवान सिंह की लड़कियों की शादी थी जिसमें खेड़ी से अमीलाल व सतपाल अपने परिवार के साथ कन्यादान के लिए ऊंटगाड़ी में सवार होकर आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर लौट रहे थे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट पड़ने के कारण नावदी-खेड़ी सड़क मार्ग पर नहर के टेढ़े बने पुलिया के पास ऊंट गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से ऊंट को नहर से बाहर निकाला। दुर्घटना स्थल पर मदद के लिए पहुंचे अशोक पंच, मास्टर सुंदरलाल, राजेंद्र मिस्त्री, बिल्लू ठेकेदार, हनुमान, उदयसिंह व जयसिंह इत्यादि ने बताया कि नहर पर बना यह पुलिया टेढ़ा बना हुआ है जिसके कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले भी एक गाड़ी नहर में गिर गई थी। आसपास के गांवों के लोगों ने प्रशासन से इस टेढ़े बने पुलिया को सीधा बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed