फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CA Flying examines records after surprise inspection in grain market

सीए फ्लाइंग ने अनाज मंडी में औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
CA Flying examines records after surprise inspection in grain market
कनीना में जेडएमइओ निहाल सिंह मंडी का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। सीए फ्लाइंग ने शनिवार को महेंद्रगढ़ और कनीना अनाज मंडियों का औचक निरीक्षण किया। मंडी कार्यालय में अब तक की खरीद प्रक्रिया का रिकॉर्ड जांचा। टीम ने उठान में हो रही देरी पर हैफेड के अधिकारियों से बातचीत की। इसमें रात के समय उठान बढ़ाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने पर मंथन किया। किसानों ने भुगतान में हो रही देरी पर अधिकारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के विशेष उड़नदस्ते ने शनिवार को मंडी में औचक निरीक्षण किया। टीम में हिसार मंडल के क्षेत्रीय मार्केटिंग इंफोसमेंट ऑफिसर (जेडएमइओ) निहाल सिंह, जिला मार्केटिंग एक्ज्यूकेटिव अधिकारी (डीएमइओ) राजकुमार सहित अन्य शामिल थे। टीम ने मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड को करीब एक घंटे तक जांचा।
विज्ञापन

जेडएमइओ निहाल सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड में कोई गड़बडी नहीं मिली। टीम ने इसके बाद मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया को जांचा। जिसमें कुछ किसानों से भी बातचीत की। जिसमें किसानों ने अनाज मंडी के आकार का छोटा होना और अधिक संख्या में किसानों को बुलाए जाने पर हो रही दिक्कतों का जिक्र किया। किसानों ने उठान में हो रही देरी की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। साथ ही भुगतान में देरी की शिकायत दी। टीम के हैफेड के मैनेजर, परचेजर सहित अन्य कर्मियों से बातचीत की। जिसमें उठान की प्रक्रिया तेज करने पर जवाब मांगा। निहाल सिंह ने कहा कि इस बारे में सीए को लिखेंगे। हैफेड के अधिकारियों से उठान में तेजी के लिए रात को दोगुनी संख्या में श्रमिक लगाने की बात की जाएगी। टीम ने करीब एक घंटे तक मंडी की व्यवस्था जांची। इसमें मंडी के गेट पर काटे जा रहे टोकन, किसानों को भेजे गए मैसेज, मेनुअली दिए जा रहे गेट पास की प्रक्रिया को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
जेडएमइओ निहाल सिंह, डीएमइओ राजकुमार की सीए फ्लाइंग टीम ने सुबह के समय कनीना अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों, आढ़तियों और हैफेड के अधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्या जानी। इस मौके किसानों ने टीम को बताया कि उनके साथ प्रशासन भेदभाव कर रहा है। किसी गांव के एक भी किसान का बाजरा बेचने के शेड्यूल में नंबर नहीं आता जबकि कुछ गांवों के 50 किसान प्रतिदिन बुलाए जा रहे हैं।

जेडएमइओ निहाल सिंह ने कहा यह प्रक्रिया कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के जरिये चलती है। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं हो सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि 15 नवंबर तक हर हाल में सभी किसानों का बाजरा खरीद लिया जाएगा। सभी का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जो 100 किसानों का शेड्यूल जारी होता था। अब 400 किसानों को शेड्यूल जारी किया जा रहा है। आढ़तियों ने बताया कि फड़ों पर जगह का अभाव है। निहाल सिंह ने आश्वस्त किया कि रात के समय भी लिफ्टिंग का प्रबंध किया जा रहा है। जल्दी रात के समय लिफ्टिंग की जाएगी। फड़ों पर डाला हुआ बाजरा भी चेक किया। बाजरे की गुणवत्ता को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जगलान से बात की। सचिव ओमप्रकाश जगलान ने बताया कि 405 किसान प्रतिदिन बाजरा बेचने आ रहे हैं। अब तक 2700 किसान बाजरा बेच चुके हैं। मंडी में बाजरा बेचने के लिए 12700 किसानों का पंजीकरण हैं। 20 दिनों में सभी का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। सभी किसानों का बाजरा खरीद लिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपप्रधान रविंद्र बंसल, गौरी शंकर, ओम प्रकाश लिशानियां, हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव, भरपूर सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी आढ़ती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed