फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By giving yellow rice, invitation was given for Lord Parshuram's birth anniversary to be held in Paharwar on 23

Mahendragarh-Narnaul News: पीले चावल देकर 23 को पहरावर में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का दिया निमंत्रण

Wed, 05 Apr 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
By giving yellow rice, invitation was given for Lord Parshuram's birth anniversary to be held in Paharwar on 23
परशुराम भवन महेंद्रगढ़ में 23 अ्रैल को परशुराम जयंती का निमंत्रण देते नवीन जयहिंद।
महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ में नवीन जयहिंद ने 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का पीले चावलों के साथ निमंत्रण दिया। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन जयहिंद ने बताया कि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहेंगे। क्योंकि दादा दुलीचंद की वजह से ही दो लाख दिव्यांगो, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान विजय कुमार, वीएन मिश्रा, दिनेश, सज्जन कौशिक, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। परशुराम जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को पहरावर की जमीन पर ही दोपहर 12 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। हम पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री व सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार चढ़ावा और प्रसाद भी खास होगा इस बार भगवान को फरसे प्रसाद स्वरूप चढ़ाये जाएंगे। साथ ही फरसे और देसी घी का प्रसाद ही बांटा जाएगा। आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोग एक ईंट एक नोट लेकर पहुंचे जो मंदिर व मूर्ति बनवाने में इस्तेमाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश सहित यूपी, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल यहां तक की जम्मू-कश्मीर से भी भगवान परशुराम के भक्त भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में फरसे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी तथा 36 बिरादरी के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन नहीं ग्राउंड पर आकर लें जायजा
नवीन जयहिंद ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को ऑनलाइन नहीं बल्कि ग्राउंड पर आकर उनके हालात देखने चाहिए ताकि उनको भी पता चले कि स्थिति क्या है। सरकार को जिन-जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनको 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने चाहिए। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी किसान को मन छोटा करने की जरूरत नहीं है और न ही आत्महत्या करने की। मुख्यमंत्री अपनी खाट पर चर्चा में सीईटी व एचटेट संबंधित समस्या बताने वाले युवकों को चुप बैठने को कहते है। अगर सीएम का व्यवहार ऐसा ही रहा तो प्रदेश की जनता खाट को खड़ी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed