फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BVP organized national group singing competition

Mahendragarh-Narnaul News: भाविप ने किया राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 01 Sep 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
BVP organized national group singing competition
फोटो नंबर-09समूहगान प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते भाविप सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद की नारनौल शाखा ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, विशिष्ट अतिथि सुरेश यादव डायरेक्टर यदुवंशी शिक्षा निकेतन व शाखा अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कूल भोजावास, सीएल पब्लिक स्कूल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, भारतीय पब्लिक स्कूल, एसवीएन स्कूल ने भाग लिया। सभी बच्चों ने हिंदी और संस्कृत गीत की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसवीएन स्कूल, द्वितीय स्थान सीएल पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान भारतीय पब्लिक स्कूल नारनौल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। संस्था के सदस्य संजय शर्मा ने सभी को कार्यक्रम एवं भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के राजकुमार यादव अध्यक्ष, दिनेश शर्मा सचिव, दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा, नवीन गुप्ता, पवन यादव, जितेंद्र भारद्वाज, सुभाष सिंगला, नरेश गोगिया, डॉ. शिवकुमार, भीमसेन शर्मा, प्रदीप यादव, नरोत्तम सोनी, प्रतिमा भारद्वाज महिला संयोजिका, प्रीति शर्मा प्रांतीय सह संयोजिका, यशोदा यादव, रवीना सोनी, शिवानी राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed