{"_id":"654e6f6f6f84b3d5920bd7c6","slug":"businessmen-are-happy-with-the-rain-of-money-on-dhanteras-business-estimated-at-rs-50-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6335-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर धन वर्षा से व्यापारी गदगद, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर धन वर्षा से व्यापारी गदगद, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Fri, 10 Nov 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर सराफा बाजार में खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के सभी बाजारों में शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर धन वर्षा हुई। इस दौरान बाजार में भारी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावट के सामान, बर्तन, झाड़ू, पूजा सामग्री, खील, बताशे आदि की जमकर खरीदारी की। खरीदारी से व्यापारी गदगद दिखाई दिये। उनका कहना था कि बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ रही। इस दौरान 30 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी का अनुमान है। वहीं, जिलेभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक धन वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी दीपावली का एक दिन बचा है।
शुक्रवार सुबह से ही पुल बाजार, पार्क गली, आजाद मार्केट, महाबीर चौक, बस स्टैंड सहित अन्य सभी मार्केट में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दिन सबसे ज्यादा आभूषण और बर्तनों की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं विशेष छूट और ऑफर भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खूब बिकीं
सराफा बाजार में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा कारोबार हुआ है। सराफा बाजार में पैदल राहगीर भी आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे थे। सराफा की दुकानों में पांच ग्राम से अधिक के सोने और चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां, सिंहासन, पूजा थाल खरीदने का ग्राहकों में विशेष रुचि दिखाई दी।
विज्ञापन
स्टील के बर्तनों की खूब खरीदारी हुई
धनतेरस पर्व पर बर्तन कारोबार में भी जमकर वर्षा हुई। स्टील, तांबा, पीतल के बर्तनों के दाम बढ़ोतरी होने के बावजूद भी दुकानाें पर भारी भीड़ रही। हालांकि स्टील के बर्तनों की भी जमकर खरीदारी हुई है। ऐसे में अभी दीपावली तक अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है।
बीते वर्ष की तुलना में इस बार सराफा बाजार में कारोबार अच्छा रहा। सुबह नौ बजे से ही ग्राहक आने शुरू हाे गए थे, जो देर रात तक जारी रहा। इस बार आभूषण को लेकर पहले से ही एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई थी।
-अजित प्रकाश जैन, सराफा व्यापारी नारनौल।