{"_id":"6aff320fc95aab20bc0d9900","slug":"businessman-heading-for-mahakal-darshan-dies-in-road-accident-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147914-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाकाल दर्शन को जा रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाकाल दर्शन को जा रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
नारनौल। पुल बाजार निवासी 38 वर्षीय व्यापारी जितिन गुप्ता की मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के लोग इनोवा कार से उज्जैन के महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। 17 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गरोठ थाना क्षेत्र में चुकनी गांव के पास कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनकी बुआ के बेटे जितिन गुप्ता (38) पुत्र विजय गुप्ता अपनी पत्नी नैना, चार वर्षीय बेटी जियाना, जयपुर निवासी साली नेहा और नेहा के पति राहुल के साथ इनोवा कार से उज्जैन जा रहे थे। कार को अकरमपुर निवासी रवि चला रहे थे। रात करीब 11:30 बजे मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में ग्राम चुकनी के पास अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। चालक ने कार को मोड़ा जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
घायलों को सरकारी अस्पताल गरोठ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि, नेहा और राहुल को कोटा रेफर किया गया। सूचना पर गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।