फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Business worth 12 lakhs affected in Narnaul and Ateli

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल और अटेली में 12 लाख का कारोबार प्रभावित

Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Business worth 12 lakhs affected in Narnaul and Ateli

विज्ञापन
नारनौल। सब्जी व्यापारियों की शनिवार से शुरू हुई प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर नारनौल सब्जी मंडी में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। मांगों को लेकर सब्जी व्यापारी एकजुट नजर आए। शहर में न केवल नई सब्जी मंडी अपितु आजाद चौक की पुरानी सब्जी मंडी, गर्ल्स आईटीआई तथा चितवन वाटिका सहित शहर में कही भी सब्जी की कोई रेहड़ी व दुकान खुली नजर नहीं आई। व्यापारियों ने नई सब्जी मंडी में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक धरना भी दिया व अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते नारनौल और अटेली में करीब 12 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।

प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल सरकार से कर रहा बातचीत : प्रधान
हड़ताल पर बैठे सब्जी व्यापारियों को संबोधित करते हुए सब्जी मंडी प्रधान अजीत सैनी ने कहा कि सब्जी व्यापारियों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को भी सरकार से बात करने के लिए गया था। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

मार्केट फीस एडवांस में भरवाना चाहती है सरकार:
सरकार पिछले वर्ष की मार्केट फीस के हिसाब से आने वाले वर्ष की मार्केट फीस एडवांस में भरवाना चाहती है तथा हर साल 10 प्रतिशत और फीस लगाई जाएगी। सरकार व्यापारियों पर स्लैब सिस्टम लागू करना चाहती है तथा छोटे दुकानदारों पर लाइसेंस की एवज में हर साल 7200 रुपए वसूल करना चाहती है जो की गलत है। इस कानून के विरोध में पूरे हरियाणा की सब्जी मंडियों ने 20 दिसंबर को भी हड़ताल रखी थी लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। धरने पर प्रमुख रूप से सचिव शिवराज सिंह, उपप्रधान रोशन लाल, कोषाध्यक्ष भगत सिंह सैनी, जयराम सैनी, रमेश चंद, आत्म प्रकाश, सुभाष चंद, पप्पू सैनी, राजेश सैनी, रोशन सैनी, राजू, रोहतास, बबलू, परमानंद, धर्मचंद, नरेश आदी सहित अनेक सब्जी व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवाह-शादी वालों को होगी परेशानी:
सब्जी व्यापारियों की हड़ताल से आम लोगों के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होगी जिनके यहां विवाह-शादी के कार्यक्रम है। वैसे बहुत से लोगों ने जिनके यहां आजकल में विवाह है उन्होंने तो अपनी सब्जियां पहले ही खरीद ली थी। परंतु अगर हड़ताल ज्यादा दिन चलती है तो फिर विवाह शादी वालों को ज्यादा परेशानी होगी और उन्हें राजस्थान से ही सब्जी लेकर आनी पड़ेगी।
-------
यह बोलीं गृहिणियां
सब्जी वालों की हड़ताल से काफी परेशानी होगी। घर में आज की तो सब्जी है लेकिन अगर हड़ताल ज्यादा दिन चली तो बहुत मुश्किल होगी। सब्जी वैसे भी रोज की जरूरत है सरकार को इस पर जल्द संज्ञान लेना चाहिए।

शकुंतला देवी।
------
सब्जी वालों की हड़ताल है इसका पता नहीं चला और हम खरीद नहीं पाए। अब बगैर सब्जी कुछ दिन तो दाल आदि बना लेंगे परंतु इसके बाद तो सब्जी की जरूरत पड़ेगी। वैसे भी फल सब्जी नहीं मिलने से सभी को दिक्कत होगी।
अनीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed