फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses going to Delhi and Chandigarh arrived late.

Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाली बसें देरी से पहुंची

Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Buses going to Delhi and Chandigarh arrived late.
फोटो 24सुबह के समय अलावा का सहारा लेते युवा। संवाद
नारनौल। जिले में दो दिन से घना कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 20 मीटर से भी कम दृश्यता रही। इसके चलते नारनौल डिपो से चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाली बस भी करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

नारनौल में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तन शील बना हुआ। दिन में आंशिक बादलवाही भी देखने को मिल रही है। वहीं, सोमवार शाम 6 बजे नारनौल वायु गुणवत्ता सूचकांक 173 के पास दर्ज किया गया। सर्दी के मौसम में एक्यूआई खराब श्रेणी पहुंचने की ज्यादा संभावना रहती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जब मौसम प्रणाली उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होती है तो तापमान में बढ़ोतरी और जब आगे निकल जाती है तो तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। यह क्रम लगातार दो महीनों से जारी है। उन्होंने बताया कि नारनौल में 19-21 दिसंबर के दौरान आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल में लगातार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को नारनौल का 6.5 न्यूनतम और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है लेकिन अधिकतम में 0.02 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed