{"_id":"69f78a103451b7a90b04f9cb","slug":"buses-being-washed-with-drinking-water-at-kanina-bus-stand-video-goes-viral-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126161-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस अड्डे पर पीने के पानी से धोई जा रहीं बसें, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस अड्डे पर पीने के पानी से धोई जा रहीं बसें, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कनीना। बस अड्डे पर सरकारी पेयजल लाइन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां एक निजी बस चालक की ओर से पीने के पानी से बस धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि यह निजी बस महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रूट पर चलती है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस स्टैंड पर सवारी उतारने के बाद एक व्यक्ति पाइप को टंकी में लगाकर पहले बस के आगे हिस्से की सफाई करता है फिर बस को आगे बढ़ाकर पीछे की धुलाई भी करता है। यह वीडियो करीब 8 दिनों से सोशल मीडिया पर घूम रहा है।
गर्मी में जब क्षेत्र में पानी की पहले से ही किल्लत बनी हुई है। ऐसे में पेयजल का इस तरह दुरुपयोग लोगों को खटक रहा है। कर्मचारी संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और रोडवेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार और देवेंद्र यदव ने कहा कि सार्वजनिक पेयजल सिर्फ आमजन के लिए है न कि वाहनों की धुलाई के लिए। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।