फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus was running without permit, CM Flying took action

Mahendragarh-Narnaul News: परमिट से अलग चल रही थी बस, सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई

Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bus was running without permit, CM Flying took action
नारनौल। रेवाड़ी से नारनौल तक अवैध रूप से चल रही 2 निजी बसों पर सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई की है। इन बसों पर आरटीए की तरफ से 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों बसों का रेवाड़ी से अटेली तक ही रूट परमिट था, लेकिन यह बस नारनौल तक सवारियों को बैठा कर आ रही थी। इसकी लगातार सीएम फ्लाइंग को सूचना मिल रही थी। वीरवार को भी नारनौल बस स्टैंड के सामने से सवारियों को बैठा कर रेवाड़ी जा रही थी, सीएम फ्लांइग ने गंदे नाले के पास बस को पकड़ लिया। वहीं दूसरी बस रेवाड़ी की तरफ से नारनौल आ रही थी। जिसका भी रेवाड़ी से अटेली तक रूट परमिट बना हुआ था। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने एक बस पर 10 हजार व दूसरी बस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से निजी बस चालकों में हड़कंप मच गया। इस छापामारी के दौरान सीएम फ्लाइंग में इंस्पेक्टर सत्येंद्र, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सचिन तथा हेड कांस्टेबल अजय कुमार के अलावा आरटीए विभाग से असिस्टेंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed