{"_id":"66465b9137dbf4788009a324","slug":"bus-starts-from-rewari-to-mahendragarh-via-kund-bawanian-in-the-evening-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109530-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया कुंड, बवानियां के लिए शाम के समय बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया कुंड, बवानियां के लिए शाम के समय बस शुरू
Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नारनौल डिपो ने रेवाड़ी से शाम को बवानिया-कुंड ग्रामीण रूट पर एक नई बस सेवा शुरू की है। बस के शुरू होने पर वीरवार को मेघनवास चौक पर विभिन्न ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों ने चालक सुनील कुमार व परिचालक सतीश कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। बस के चलने से चार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली व बावल के ग्रामीणों को फायदा होगा।
बस को चलवाने के लिए सामाजिक संगठन के लोग करीब एक साल से संघर्ष कर रहे थे। 14 मई को डीसी को ज्ञापन सौंपा था और सीएम विंडों पर शिकायत लगाई गई थी। दोनों डिपो नारनौल व रेवाड़ी के अधिकारी ने तालमेल कर बस चलाने का फैसला लिया है। बस शुरू होने पर गांव कुंड, भैरू का बांस, मोहनपुर, नांगल, ऊंचा, नीचा, गोमला, सुंद्रह, भोजावास, बवानिया, डुलाना सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। यह बस रेवाड़ी बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम 6:10 बजे चलकर 7:40 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचकर रात में ठहराव करेगी। बस शुरू होने से ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक अनीत यादव, सीआई ब्रह्मप्रकाश यादव, डीआई रोहताश यादव सहित अन्य अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, ठेकेदार महीपाल यादव, सूरत सिंह पंच, विजय सिंह, सतबीर, जगदीश, बिरेंद्र नंबरदार, रमेश, गांव खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधी ओमकुंवार, सतीश, करतार सेठ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कई बार दे चुके थे ज्ञापन, अब चली बस
क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, विधायक सीताराम, विधायक लक्ष्मण यादव, मंत्री बनवारी लाल, विधायक राव दान सिंह, उपायुक्त व एसडीएम के नाम कई बार बस चलाने को लेकर ज्ञापन दिया था। इस पर नारनौल डिपो के अधिकारी का कहना था कि हमारे जिले के क्षेत्र के गांव नहीं हैं, रेवाड़ी डिपो इस बस को चलाएगा। जब ग्राम पंचायत रेवाड़ी डिपो के अधिकारी से मिलते थे तो वह जवाब देते थे कि हमारे जिले के गांव नहीं हैं। इस रूट पर बस चलवाने को लेकर जनप्रतिनिधि भी दोनों डिपो के महाप्रबंधक को कई बार फोन किए गए। अब अधिकारियों ने बवानियां रूट पर वीरवार को बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग लेकर उच्च अधिकारियों के आदेश पर बस का वीरवार से संचालन कर दिया है। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
-रोहताश डीआई, नारनौल डिपो।