फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service started from Mahendragarh to Sohla, 25 thousand people will get benefit.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए बस सेवा शुरू, 25 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Fri, 13 Feb 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Mahendragarh to Sohla, 25 thousand people will get benefit.
फोटो संख्या:55- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस---संवाद
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन की तरफ से शुक्रवार को महेंद्रगढ़ से सोलहा रूट पर बस सेवा को मंजूरी मिल गई। इस रूट पर सात गांवों की करीब 25 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। फिलहाल प्रतिदिन सुबह-शाम चार-चार बसें चलेंगी। ग्रामीण लंबे समय से बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। इस रूट पर खातोद, पहाड़वास, निंबेहड़ा, बलायचा, बुडीन, बोहरा की ढाणी व सोहला गांव स्थित हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 8:20 बजे पहली बस सोहला के लिए रवाना होगी जो सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 8:55 बजे सोहला से गांव ढाढोत टी प्वाइंट, बलायचा, निंभेहडा, पहाडवास, खातोद होते हुए सुबह 9:25 पर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस सुबह 8:40 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सोहला के लिए रवाना होगी जो 9:30 बजे सोहला पहुंचेगी। वापसी में 9:35 बजे सोहला से शुरू होकर बोहरा की ढाणी, बुडीन, बलायचा, निंभेहडा, पहाड़वास, खातोद होते हुए सुबह 9:50 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। तीसरी बस सेवा दोपहर 1:40 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रवाना होकर खातोद, पहाड़वास, निंभेहडा, बलायचा टी प्वाइंट, बुडीन, बोहरा की ढाणी होते हुए सोहला दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी। दोपहर 2:15 बजे सोहला से रवाना होकर 2:45 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। चौथी बस सेवा शाम 3:30 बजे महेंद्रगढ़ से रवाना होकर शाम चार बजे सोहला पहुंचेगी। वहीं शाम 4:10 बजे सोहला से रवाना होकर उपरोक्त गावों में होकर शाम 4:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।
विज्ञापन


- वर्जन:
महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। यात्रियों की ओर से बार-बार मांग की जा रही थी। यात्रियों की मांग के अनुसार बस सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- हरिकिशन, इंचार्ज, रोडवेज विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed