{"_id":"6333463d6c3b0f73ce695d49","slug":"bus-service-started-from-mahendragarh-to-kosli-narnol-news-rtk659278816","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी डिपो ने महेंद्रगढ़ से ग्रामीण रूटों से होते हुए कोसली के लिए सीधी बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। अब उन्हें कोसली क्षेत्र में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टेंड से सुबह 7 बजे चलेगी जो 9 बजे कोसली पहुंचेगी। रेवाड़ी डिपो की ओर से शुरू की गई यह बस सुबह 6.20 पर कनीना से चलकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद महेंद्रगढ़ से 7 बजे वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानिया, गागड़वास, बचीनी, हरनाथ का नांगल, झगड़ोली, बुचावास से कनीना होते हुए सीधे कोसली जाएगी। इस बस के चलने से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों व विद्यार्थियों को सहूलियत होगी। इन ग्रामीण रूटों पर यातायात का कोई साधन नहीं था। ग्रामीणों में खुशी है कि इस रूट से पहली राज्य परिवहन की बस शुरू की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस बस के चलने से ग्रामीण छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों व ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। यह मंगलवार को गांव में पहुंची। सामाजिक संगठन व एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने रेवाड़ी के रोडवेज महाप्रबंधक रविश हुड्डा, टीएम रितू शर्मा, सीआई कृष्ण, डीआई ओमकुंवार का आभार प्रकट किया। वहीं सामाजिक संगठनों ने रेवाड़ी से सुबह 9.30 बजे वाया कुंड, भोजावास, बवानियां महेंद्रगढ़ के लिए 15 दिन पूर्व बंद की गई बस सेवा को शुरू करने की मांग की है।